July 19, 2024, 12:21PM
July 19, 2024, 12:21PM
4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए। 9 दिन को मोदी सरकार शपथ लेती है। किसी भी तरह से 40-44 दिन बीत चुके हैं और 100 दिनों के एजेंडा का पता नहीं। जबकि अखबारों में फरवरी के महीने से इसे लेकर ख़बरें छप रही हैं। 100 दिन के एजेंडो को लेकर इतना शोर मचा मगर अब जब 44 दिन हो चुके हैं, 100 दिन के एजेंडे में क्या था, क्या है, किसी को पता नहीं। इस वीडियो को आप ज़रूर देखें। पता चलेगा कि कैसे किसी एक थीम पर महीनों ख़बरें छपती हैं और धारणा बनाई जाती है कि सरकार कितना काम करती है। बस ये नहीं बताया जाता कि काम क्या किया है।