इश्क, बेवफाई और फैमिली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल दिखाने वाला स्टार प्लस इस साल नये कलेवर वाला कॉमेडी सीरियल लेकर आया है. 26 फरवरी से स्टार प्लस पर 'हर शाख पे उल्लू बैठा है' सीरियल शुरू हो चुका है. इस शो के जरिए कॉमेडियन राजीव निगम के रुके हुए करियर को फिर से रफ्तार मिली है.
लालू, मुलायम, मोदी जैसे राजनीति के धुरंधरों की मिमिक्री कर तमाम कलाकारों ने कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाया. लेकिन पूरी तरह राजनीति और नेताओं के वादों पर कटाक्ष करने वाला ये संभवतः पहला शो है.