1.पश्चिम बंगाल में महिला के साथ मारपीट के आरोपी तजेमुल का एक और वीडियो बीजेपी और लेफ्ट ने किया जारी. नए वीडियो में भी दरिंदगी. मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मुख्य सचिव को भेजा नोटिस.2.मुंबई में सलमान ख़ान के घर फ़ायरिंग केस में चार्जशीट दाखिल. चार्जशीट के मुताबिक 25 लाख रुपये में लॉरेंस गैंग ने ली थी सलमान को मारने की सुपारी.3.असम में बाढ़ का कहर. छह लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित. पिछले दो महीने में 35 लोगों की मौत.