July 02, 2024, 12:02PM
July 02, 2024, 12:02PM
आज जब लोक सभा में अखिलेश ने अपना भाषण दिया तब सत्ता पक्ष की ओर से कोई रोकटोक नहीं हुई। इसका कारण यही है कि अखिलेश ने अपना भाषण जिन मुद्दों पर केंद्रित रखा उन मुद्दों पर भाजपा के लिए अपना बचाव करना बहुत मुश्किल हो गया है। अखिलेश ने धर्म के मुद्दे से खुद को दूर रखा, मगर जब अयोध्या की चुनावी जीत की बात की तब सांसद अवधेश प्रसाद उनके साथ थे। अखिलेश ने देश की राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश में अनाथ पशुओं का मुद्दा भी उठाया, मगर भाजपा की ओर से किसी भी मुद्दे पर सत्यापन की माँग नहीं की गई।