बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए अनएकेडेमी में गणित के मशहूर अध्यापक रवि मोहन मिश्रा को. छात्रों के बीच वो रेमो सर के नाम से भी फेमस हैं. एपिसोड में आप रवि सर के इस नाम रेमो के पीछे की वजह भी जानेंगे. एपिसोड में जानिए कि रेमो सर गणित को पढ़ने और पढ़ाने की किन सही तरीकों की बात कर रहे हैं. एपिसोड में रेमो सर द्वारा गणित जैसे विषयों में व्यवहारिकता और सवालों को शॉर्टकट्स के ज़रिए हल करने के पीछे के कारण को भी
जानेंगे. इसके साथ ही एपिसोड में रेमो सर डिजिटल लर्निंग के फायदे भी बता रहे हैं. सुनिए अन्य अध्यापकों के साथ उनके विवादों की खबरों पर भी रवि सर क्या कह रहे हैं.