देश में पिछले 24 घंटों में 62 हजार से ज़्यादा नये कोरोना के मामले सामने आए , संक्रमितों की संख्या 20 लाख 27 हज़ार के पार पहुँची, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हो गए है लेकिन स्थिति नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट