देश में कोरोना वायरस की एक और लहर जारी है. ये काफी तेज हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 89,000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं और 714 मौतें हुई हैं. इस साल पहली बार आंकड़ें इतने ऊपर गए हैं. अब कई राज्यों से काफी नए मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र इसमें सबसे आगे है. कल यहां कोविड 19 के 47,827 नए मामले दर्ज किए गए जो राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट