मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. '100 करोड़ रुपये' वसूली के आरोपों की जांच अब सीबीआई करेगी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. हालांकि, सीबीआई तुरंत इस मामले में केस दर्ज नहीं करेगी. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट