पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के बीच कई जगहों से हिंसक झड़प की खबरें आईं. कूचबिहार के सितालकुची में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसी तरह हालात पर काबू पाया. वहीं बूथ नंबर 285 में मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके गए और गोलीबारी हुई. पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग में वोट डालने आए युवक की मौत हो गई. इस बीच बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि केंद्रीय बलों की फायरिंग में कूचबिहार में चार लोगों की मौत हो गई। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट