5 Minute

दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट


Listen Later

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 61 हजार 700 से ज़्यादा नए मामले दर्ज किए गए. इसके बाद अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है. इस बीच राज्य सरकारें फिर से लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां लगाने पर मजबूर हो गई हैं. और एक बार फिर देश के कई हिस्सों से मज़दूरों का पलायन शुरू हो गया है. दिल्ली में पिछले दिन आनंद विहार बस स्टेशन पर मज़दूरों की भारी भीड़ दिखी और हर कोई अपने घर लौटना चाहता है. उधर मुंबई के रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मजदूरों की भीड़ है, जो यूपी-बिहार वापसी की राह देख रहे हैं। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

5 MinuteBy Aaj Tak Radio