देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिये राज्य सरकार ने 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। साथ ही, केजरीवाल ने वैक्सीन निर्माताओं से अपील की है कि केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को एक ही दाम में वैक्सीन मिलनी चाहिए। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट