बीते 24 घंटे में देश में दर्ज हुए कोरोना मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. देश में कोरोना के 4 लाख 12 हजार 600 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना केस 4 लाख के पार गए हैं. अकेले उत्तर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या तेरह लाख के पार हो गयी है जबकि तेरह हज़ार सात सौ अट्ठानवे लोगों की मौत हुई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट