देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के बीच डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप भी सामने आया है. इस साल दिल्ली में डेंगू के लगभग 25 मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा जनवरी से मई महीने के बीच के लिहाज से साल 2013 के बाद सबसे ज्यादा है. दक्षिणी नगर निगम की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई. वहीं इस दौरान 8 मलेरिया और चार चिकनगुनिया के मामले भी दर्ज किए गए हैं. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट