गुजरात के साबरमती नदी में कोरोना वायरस पाया गया है. साबरमती नदी के अलावा अहमदाबाद के दो बड़े तालाब (कांकरिया, चंदोला) में भी कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. साबरमती से पहले गंगा नदी से जुड़े अलग-अलग सीवेज में भी कोरोना वायरस पाया गया था, लेकिन अब प्राकृतिक जल में इस तरह कोरोना के लक्षण मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट