भारतीय कंपनी जायडस कैडिला ने अपने कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है. इसके लिए भारत के Drug controller general of India को पत्र लिखा गया है. कंपनी का दावा है कि उनकी वैक्सीन 12 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगाई जा सकती है. इस कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल हो चुका है. जुलाई के आखिर में या फिर अगस्त में इसे 12 से 18 साल के बच्चों को लगाया जाना शुरू किया जा सकता है सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट