पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे और अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. जिसमें पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत बड़ा मुद्दा रहेगा. साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की देश विरोधी बयानबाजी की भी हाईकमान से चर्चा होगी. वहीं कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात से पहले हरीश रावत ने कहा कि जब कोई चीज बहुचर्चित हो जाती है तो हाईकमान को बताना जरूरी हो जाता है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट