Workmob

एक Successful Choreographer। Artistic Dance & Fitness Studio के Owner। सुनिए Ankush Padha की कहानी


Listen Later

सुनिए जम्मू के रहने वाले अंकुश शर्मा की कहानी। जिन्हें लोग अंकुश पाधा के नाम से जानते है। आपको बतादें ये एक कोरियोग्राफर है और जम्मू में अपना एक आर्टिस्टिक डांस एंड फिटनेस स्टूडियो चला रहे हैं। सफलता का ये मुकाम हासिल करने वाले अंकुश की डांस की ये जर्नी काफी संघर्षमयी रही है। अंकुश के पिता एक मंदिर में पुजारी थे। पिता चाहते थे कि अंकुश अपना ध्यान खेलकूद या अन्य गतिविधियों में लगाने की बजाय सिर्फ पढ़ाई में लगाए। लेकिन बड़े होने के साथही अंकुश की रूचि पढ़ाई से ज्यादा डांस में बढ़ने लगी। आपको बतादें डांस के इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने कड़ा संघर्ष किया। ये चंडीगढ़ गए और वहाँ पार्ट-टाइम जॉब करने के साथ-साथ अपनी डांस की प्रैक्टिस भी जारी रखी। इसके बाद ये दिल्ली भी गए। दिल्ली में भी नाईट ड्यूटी करने के साथ-साथ दिन में डांस सीखा करते थे। डांस का यही जुनून इन्हें दिल्ली से मुंबई भी ले गया। मुंबई में लगभग पांच महीने बिताने और नृत्य की बारीकियां सीखने के बाद ये दुबारा जम्मू आए और डांस के अपने इसी जुनून को अपना पेशा बना लिया। इन्होंने डांस क्लासेज लेनी शुरू की। बतौर कोरियोग्राफर अपना सफर आगे बढ़ाया। लगातार इनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज जम्मू में इनके तीन डांस स्टूडियो हैं। इनकी डांस की ये जर्नी कई युवाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करती है। पूरी कहानी पढ़ें https://stories.workmob.com/ankush-padha-music-dance-academies 

वर्कमोब द्वारा #मेरीकहानी कार्यक्रम के माध्यम से एक नयी पहल शुरू की गयी है जिसके ज़रिये हर कोई छोटे बड़े बिज़नेस ओनर्स अपनी प्रेरक कहानियों को यहाँ सभी के साथ साझा कर सकते है। क्योंकि हर शख्स की कहानी में है वो बात जो जीवन को बदलकर एक नयी दिशा दिखाएगी, और ज़िन्दगी में ले आएगी आशा की एक नयी चमकती किरण। #बनाओअपनीपहचान #प्रेरककहानियाँ #अंकुशशर्मा #अंकुशपाधा #कोरियोग्राफर #आर्टिस्टिकडांसएंडफिटनेसस्टूडियो #डांस #जॉब #नृत्य #डांसक्लासेज #डांसस्टूडियो 

जानिए वर्कमोब के बारे में: 

जुड़िये वर्कमोब पर अपनी कहानी साझा करने और प्रेरणादायक कहानियाँ देखने के लिए। ये एक ऐसा मंच है जहां आप पेशेवरों, लघु व्यापारियों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की वीडियो कहानियां देख सकते हैं और दूसरों को प्रेरित करने के लिए अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक कहानी सभी के साथ साझा कर सकते हैं। आपकी कहानी में लोगों को आशा देने, प्रेरणा देने और दूसरों का जीवन बदलने में मदद करने की एक अद्भुत क्षमता है। यह 100% मुफ़्त है। इस लिंक पर क्लिक करें और देखें प्रेरक कहानियां https://stories.workmob.com/ 

हमारे ऐप्प को डाउनलोड करें: 

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.workmob

 iOS: https://apps.apple.com/in/app/workmob/id901802570

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

WorkmobBy Workmob