जीवन में हमेशा अपने अंदर की छोटी-छोटी कमियों को सुधारने की कोशिश कीजिए क्योंकि एक छोटा सा छेद पूरे जहाज को डुबा सकता है और जिंदगी में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें मत करिए क्योंकि बड़ी बातें करने से इंसान समझदार नहीं बन जाता समझदार वो होता है जो छोटी-छोटी बातों से भी सीख लेता है।
जीवन में एक लक्ष्य जरूर बनाइए, जो हर रोज आपको बिस्तर से सुबह जल्दी उठने पर मजबूर कर दे और एक बात हमेशा याद रखिए कि जिंदगी में हमेशा वही लोग ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं जो अपनी गलतियों से सीखते हैं,और जिंदगी भर सीखते हैं।