Sambandh Ka Ke Ki

एपिसोड 41: 'आदिवासी ऑर वनवासी' − कमल नयन चौबे


Listen Later

ईसाई मिशनरियों द्वारा भारत के आदिवासियों के बीच ईसाई धर्म के प्रसार को रोकने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने १९५२ में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण की स्थापना की। वनवासी कल्याण आश्रम ने आदिवासियों के बीच हिन्दू धर्म व संस्कृति के प्रचार और समाज सेवा के राह को अपनाया। समय के साथ, वनवासी कल्याण आश्रम ने सत्तारूढ़ ताकतों द्वारा आदिवसीययों के शोषण के खिलाफ भी आवाज़ उठाई। मगर जैसा डॉ कमल नयन चौबे अपनी किताब 'आदिवासी ऑर वनवासी' में दिखलाते हैं, वनवासी कल्याण आश्रम ने कभी भी खुलकर आदिवासियों के हक़ की लड़ाई का समर्थन नहीं किया और न ही इस संघर्ष में उनका साथ दिया। सुनिए किताब पर एक चर्चा डॉ चौबे के साथ।

(आप शो-नोट्स https://sambandh-kakeki.com/ पर भी देख सकते हैं।)

  1. फेसबुक पर डॉ कमल नयन चौबे  
  2. 'परख विथ कमल नयन चौबे' – ‘यु ट्युब’ चैनल
  3. 'आदिवासी ऑर वनवासी' अमेज़न पर
  4. डॉ चौबे की अन्य पुस्तकें अमेज़न पर  

(सम्बन्ध का के की’ के टाइटिल म्यूज़िक की उपलब्धि, पिक्साबे के सौजन्य से।)

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Sambandh Ka Ke KiBy Himanshu Bhagat