नेपाल में माता सती के दाएं गंड यानी गाल गिरने से बना गंडकी शक्तिपीठ जो इस सृष्टि के प्राचीनतम और सबसे ऊंचे मंदिरों में से एक है। यहाँ की शक्ति है 'गण्डकी चंडिका' तथा शिव यानी भैरव को 'चक्रपाणि' कहा जाता हैं। ये वो पवित्रतम स्थान है जहाँ स्वयं भगवान विष्णु को सती वृंदा के श्राप से मुक्ति मिली। और वो स्वयं यहाँ मुक्तिनाथ के नाम से स्थित हो गए और इस तरह ये स्थान मुक्तिधाम बन गया।
यही मुक्तिधाम से निकली पवित्र गंडक नदी जो गंगा की सप्तधारा में से एक है, कहते हैं की जब कलयुग में गंगा नदी नही रहेगी तब गंडकी नदी ही सबका भरण पोषण करेगी। इसी लिए पुराणों में इसे सदानीर नाम भी दिया गया। इस नदी के पत्थर से ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की मुख्य मूर्ति बनाई जा रही है। मूर्ति के लिए इस नदी का पत्थर ही क्यों? जानिये इसका पूरा रहस्य इस एपिसोड में।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices