
Sign up to save your podcasts
Or


When we speak about India and its relationship with the world, we often focus on what we have received from the world. But what about what we have given to it? This doesn't get covered as much. Even when it does, we go to the extremes. Either we were a vishwaguru or our only contribution is 'zero'.
Is there a more nuanced view? That's what we explore in this episode. What have we given to the world? From the stories of our mythology that have parallels in Persian and Greek myths, the versions of Ramayana and Mahabharata in Indonesia, Malaysia and Cambodia, the spread of Buddhism from India to the world, and the trade between West Asia and Africa and west coast Indian states. Then with the coming of Mughals – our blending of music and dance forms, with British – our export of fine arts, weaving, craft and food and with independence - our export of Bollywood, food, music, English writing, yoga, spiritualism and software.
In Spotlight, we feature Renu Saluja - a trailblazer who in a short but illustrious career edited the finest Hindi films of the 80s and 90s. She gave life to films that have since gained cult status. We discuss her craft, her films and friends and her impact on the many women editors who followed on her footsteps.
Plus, our usual recommendations on films, books and music.
Episode Highlights:
*****
जब जीरो दिया मेरे भारत ने बचपन से हमने प्राचीन काल के भारत के वैभव, कला, संस्कृति और दर्शन की विश्व भर में प्रसिद्धि के कई किस्से और कहानियां सुने हैं। दुनिया को पुराने भारत ने क्या दिया, उस पर हम सदा गर्व करते आए हैं । मगर एक बड़ा सवाल उठता है कि नए भारत ने, आधुनिक भारत ने, दुनिया को संस्कृति कला और दर्शन के नाम पर क्या दिया है। 90 के दशक में ग्लोबलाइजेशन के दौर में साहित्य सिनेमा और संगीत के साथ-साथ हमारे खाने और पहनावे में भी कल्चरल इंपोर्ट की छाप नजर आने लगी। जिन फिल्मी गीतों को बड़े चाव से सुनते थे, संचार की दुनिया के खुलते ही पता लगने लगा कि उनकी धुनें चोरी की हैं। सिनेमा और साहित्य में भी इस तरह का माल बहुत प्रचलित हुआ। इस बार की गपशप में बातचीत हमारे कल्चरल एक्सपोर्ट पर, हमने हमारे कला संस्कृति और दर्शन में दुनिया को कैसे प्रभावित किया। दशहरे दिवाली का समय है तो बात रामायण और रामलीलाओं की भी, कैसे हमारी रामायण दुनियाभर में पहुंची और अलग-अलग देशों में, उनके रंग में ढल के लोकप्रिय हुई। बुद्ध धर्म किस तरह से भारत की सीमाओं को पार करते हुए दुनिया के कई देशों में पहुंचा। कुछ बात मलेशिया थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों में भारतीय संस्कृति से समानता पर भी, और फिर आधुनिक भारत में कैसे हमारे सिनेमा, संगीत और साहित्य ने सोवियत रूस, इजरायल, अफगानिस्तान और ग्रीस जैसे देशों में अपनी खास जगह बनाई। स्पॉटलाइट में इस बार बात एक बेहद महत्वपूर्ण कलाधर्मी की, हमारे दौर की भारत की सबसे प्रतिभाशाली फिल्म एडिटर स्वर्गीय रेनू सलूजा के आर्ट, क्राफ्ट और टेक्निकल स्किल्स की चर्चा और 80-90 के दशक में भारतीय सिनेमा को उनके अतुल्य योगदान पर भी बातचीत। मुख्यधारा में भारत की पहली महिला फिल्म एडिटर होने के साथ-साथ अपनी अनूठी कार्यशैली और रचना धर्मिता से रेनू सलूजा ने हमारे दौर के सिनेमा को जो एक नई सिनेमैटिक लैंग्वेज दी और और जिस तरह से महिला फिल्म एडिटर्स के लिए एक नया दरवाजा खोला, उसकी भी बात और साथ में हमेशा की तरह जो नया देखा है, सुना है और पढ़ा है उसकी भी बात, और अनुशंसा और एपिसोड पर आपकी प्रतिक्रियाओं के इंतजार में
******
LinkOuts:
Books
Films
Music
Aimless conversation is therapy. It is good for the soul. We drifted a lot in this episode. Because we had Swanand Kirkire as our guest. With Swanand we wandered all over the cultural landscape of India – the bylanes of Indore and its usal-poha, the ragas of Kumar Gandharv, the social commentary of Dada Kondke films, the multi-faceted genius of B.V. Karanth or the forgotten lyricism of Kamlesh Pandey. Swanand's genius stems from his deep immersion in our popular culture and it shone through in this 2-hour long conversation. What also came across was his honesty, his conscious engagement with the world around him and his love for cinema as a medium of expression. Swanand wears his fame and his accomplishments lightly (he's, after all, a 3-time national award winner) and he almost turned into a co-host of this podcast giving us a masterclass on pop culture. We listened, rivetted.
Swanand was simply the best debut guest we could ask for.
We begin this episode paying our tribute to S.P. Balasubrahmanyam – among the greatest singing voices of India ever. While we were limited by our knowledge of his vast repertoire in Tamizh, Telugu and Kannada, we hope we have done justice to his great talent. SPB was trained singer whose strong foundation in classical music gave him wings to soar high in world of film music. His singing was imbued with emotions and a certain innocence that touched the hearts of millions of listeners both south and north of Vindhyas. He will live in his songs forever.
*****
पिछले हफ्ते एसपी बालासुब्रमण्यम का चला जाना भारतीय सांस्कृतिक जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। भारतीय सिनेमा के महा-गायक, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा संगीत में पिछले 50 सालों में सर्वोपरि रहे , और अपनी गायकी से हिंदी फिल्म संगीत में भी एक खासा मुकाम और पहचान पाने में सफल रहे। दक्षिण भारतीय फिल्म संगीत को भाषाओं के दायरे तोड़ते हुए उन्होंने जिस तरह से उत्तर भारत के जनमानस से जोड़ा , वह एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में उनकी काफी बड़ी उपलब्धि रही। इस एपिसोड में उनको, उनकी यादों, उनके संगीत और उनकी बातों से हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। इस बार के एपिसोड में एक नई शुरुआत, हमारे दौर की एक महत्वपूर्ण आवाज के साथ। इस बार की गपशप में हमारे साथ हैं विशेष मेहमान, स्वानंद किरकिरे, जिन्होंने पिछले 15 साल में अपनी मौजूदगी से हिंदी सिनेमा की नई और ताजा लहर में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वानंद के साथ हम बात करेंगे, उनके बचपन के बारे में, उनकी सृजन यात्रा के विभिन्न पहलुओं के बारे में, और उन से जानेंगे भारतीय पॉप कल्चर के वे महत्वपूर्ण संदर्भ जिन्होंने उनकी रचनात्मकता और एक कलाकार के रूप में उनकी प्रगति में जरूरी योगदान दिया है। स्वानंद के साथ इस मजेदार बातचीत में बातें इंदौर की यादों की, कुमार गंधर्व की, दादा कोंडके की, बीवी कारंथ की, कमलेश पांडे की, और किशोर कुमार की।
Episode Highlights:
LinkOuts
Films
Music
Corrigendum: At 2h:02m:59s Swanand Kirkire mentions Kishore Kumar as the lyricist of songs of Jhumroo. Kishore Kumar penned two songs of Jhumroo, while the other 10 songs were written by Majrooh Sultanpuri, a mistake pointed by our listener Asad Ur Rehman Kidwai. The two songs quoted in the commentary "Timbaktoo" & Thandi Hawa Ye Chandni" were penned by Majrooh saab. We regret the error. - उपरोक्त एपिसोड में पर स्वानन्द किरकिरे के मुताबिक झुमरू के गीत किशोर कुमार ने लिखे थे. किशोर कुमार ने झुमरू फ़िल्म में सिर्फ़ दो ही गीत लिखे थे, जबकि फ़िल्म के बाकी दस गीत मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे हुए हैं. फ़िल्म के गीत 'टिम्बकटू' और 'ठंडी हवा ये चांदनी सुहानी' जिनका ज़िक्र उपरोक्त टिप्पणी में हुआ है वे दोनो मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे हुए हैं, जैसा के हमारे सजग श्रोता असद उर रहमान किदवई ने हमें बताया . इस गलती के लिये हम लोगों की ओर से माफ़ी
"After a good dinner one can forgive anybody, even one's own relatives."
- Oscar Wilde
Good food does that and more. We talk about food in this episode – its salience in our celebrations, its magic in evoking memories, being a marker of our identity, in experiencing the divine and as an expression of love. There's no stopping our appetite to talk about food. From Gandhi's letters and Vivekananda's wanderings to Naipaul's distaste and Rushdie's memories, in the chaats of Assi Ghaat, the mahaprasad of Puri, in films like The Lunchbox and Maya Bazaar – food is everywhere in our culture.
We serve up a platter that should sate you.
In Spotlight, we talk about life and times of Begum Akhtar. From the penury of a childhood spent in Faizabad to being the toast of musical soirées across India, Begum's trailblazing career gave dignity and respect to light classical singing forms like dadra, thumri and ghazal. The strong classical roots of her gayaki combined with an easy, assured style and an arresting stage presence made Begum a cultural phenomenon of post-independent India. A Begum Akhtar disc playing in the living room reflected a refined taste. We pay our tribute to the tour de force that was Begum Akhtar.
Plus, our usual discussion on what we are reading, listening and watching.
Episode Highlights:
*अन्न ही जीवन है और जीने का मुख्य आधार है* हजारों साल पहले लिखे गए उपनिषदों में वर्णित यह ब्रह्म वाक्य, अनेक युगों का साक्षी होते हुए, आज भी एक शाश्वत सत्य की तरह हमारे साथ हैं। सदियां बीत गईं, पीढ़ियां आई-गईं, दौर बदलते गए लेकिन हमारा आहार हमारी जिंदगी का मुख्य आधार बना रहा। इस बार के एपिसोड में बात हमारे आहार पर, कि कैसे हमारे पॉपुलर कल्चर ने अन्न और आहार की महत्ता को दर्ज किया है। रामायण और महाभारत के काल से होते हुए आज के दौर तक हमारे साहित्य सिनेमा और संगीत के जरिए खाने खिलाने की बातें हमारे उत्सव-त्योहारों में, त्रासदियों में, समाज को जोड़ने और तोड़ने में और हम सबकी रोजमर्रा की जिंदगी में, पॉपुलर कल्चर के संदर्भो के बहाने आहार पर एक नजर -- स्पॉटलाइट में इस बार बात, बीसवीं सदी की सबसे यादगार आवाजों में से एक, बेगम अख्तर की, जिन्होंने अपनी कला, प्रतिभा और मेहनत के बल पर हिंदुस्तानी संगीत में ना सिर्फ अपनी एक विशिष्ट जगह बनाई वरन उपशास्त्रीय और लोक संगीत की कई धाराओं जैसे गजल, ठुमरी, दादरा, कजरी को मुख्यधारा में सम्मान दिलाने का एक बेहद महत्वपूर्ण काम किया। बात बेगम अख्तर की संगीत यात्रा की और उनकी यादगार रचनाओं की और अंत में इस हफ्ते सिनेमा, संगीत और साहित्य मैं जो नया देखा सुना और पढ़ा है, उस की अनुशंसा आप सबके लिए
LinkOuts:
Books
Films
Music
Every revolution evaporates and leaves behind only the slime of a new bureaucracy.
—Franz Kafka
We don't take such a dim view. There's more to bureaucracy than the dreary reign of rules, files and approvals. We discuss the portrayal of bureaucracy in popular culture in this episode. We talk and talk – of the dry humour in Yes Minister, about Kafkaesque nightmares, on the satire in Krishan Chander's Jamun Ka Ped, about Harishankar Parsai's vyangya, of Madna in English August or Travancore of T.S. Pillai and the darkness in Jaane Bhi Do Yaaro.
Bureaucracy didn't bore us, for sure.
In Spotlight, we feature Salil Chowdhury – a true renaissance man whose songs, plays, short stories and music lit up the Indian cultural scene for over four decades. Salilda, as he was popularly known, was more than another film music composer. We pay our tribute to him on his 25th death anniversary. We figured a single episode isn't enough to cover his oeuvre. We will return to him another time.
Plus, our usual discussion on what we are reading, listening and watching.
Episode Highlights:
दोस्तो!
इस बार के पॉडकास्ट में बात ब्यूरोक्रेसी/नौकरशाही पर, जो हमारी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक जरूरी आधार स्तंभ है। आजाद भारत ने पिछले 73 साल में ब्यूरोक्रेसी के अच्छे और बुरे दोनों चेहरे देखे हैं और जहां एक ओर इस यात्रा में कई बड़ी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्यूरोक्रेसी की व्यवस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं दूसरी तरफ बहुत कुछ है, जो ठीक नहीं है और सत्ता के विशेषाधिकारों के दुरुपयोग के साथ भ्रष्टाचार और शोषण के उदाहरण भी कम नहीं हैं
सामाजिक और राजनीतिक परिपेक्ष में ब्यूरोक्रेसी की व्यवस्था का पॉपुलर कल्चर ने समय समय पर किस तरह से दस्तावेजीकरण/डॉक्यूमेंटेशन किया है और खासकर हमारे साहित्य, सिनेमा और संगीत में ब्यूरोक्रेसी के विभिन्न चेहरों को किस तरह से दर्ज किया है, गूगल के ओवरकोट से राजेंद्र सिंह बेदी के गरम कोट तक, मृणाल सेन की भुवन शोम से इस दौर की न्यूटन तक, और साथ में यस मिनिस्टर, कृष्ण चंदर हरिशंकर परसाई और मनोहर श्याम जोशी की रचनाओं के माध्यम से इसकी चर्चा रहेगी
स्पॉटलाइट में इस बार चर्चा सलिल चौधरी की, जिन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर, सिनेमा, साहित्य और संगीत में रचनात्मक योगदान से हमारे इतिहास पर एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है।
संगीत सृजन में रचनात्मक्ता की ऊँचाईयों को छुआ,और अपनी लेखनी से भी कई दिल को छूने वाली कविताएं, कहानियां गढीं. और अपनी रचनात्मक्ता को सामजिक प्रतिबद्धता का माध्यम भी बनाया! शांत चेहरे और बैचेन नज़रों की पीछे रचनात्मक्ता का गहरा समुंदर छुपाये हुए सलिल दा ने ना जाने कितनी अमर रचनाओं को जन्म दिया जो वक्त के दायरों के परे आज भी उतनी ही लोकप्रिय हैं, 5 सितंबर को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर इस बार का स्पॉटलाइट उनपर समर्पित
साथ में, जो नया पढ़ और देख रहे हैं उसकी बात
LinkOuts:
Books
Films
Music
Cover Art: Shiraaz (Khaab Tanhaa)
Music: Raaj J. Konwar
"Mother, I sit by my window for hours on end,
And watch the long trains rumble past"
(Trains, Humayun Kabir)
Trains.
Watching them, travelling in them or waiting for them. Trains offered us an escape. Watching the world pass by through its windows, the fleeting glimpses of incomplete lives outside or falling asleep to their rhythmic sways. We discuss trains and the long journeys we made in them. The books we read in them, the books that featured them, the songs, the films and the legends about trains. It is said trains are the lifeline of India. That's true. But they also carry its soul. In this episode on trains, we travel through Kipling, Ray, Theorux, Dev Anand, Prem Nazir and Gandhi to understand their role in our popular culture.
In spotlight we feature a trailblazer whose work in radio, TV, plays, children's literature, films and documentaries left a deep imprint on our cultural landscape. Sai Paranjpye is a national treasure and her rich and varied body of work must be celebrated more. We talk about what made her unique in the pantheon of great Indian film directors.
We end the show with our weekly reading, watching, and listening recommendations.
Episode Highlights:
नमस्ते दोस्तों! कोरोना का दौर जारी है और जिंदगी की जद्दोजहद भी। सड़कों पर भीड़ नजर आने लगी है, और ऐसा लगता है कि जिंदगी वापस पटरियों ं पर आने की कोशिश कर रही है, पर यात्राएं अभी भी बंद है खासकर लंबी यात्राएं। कोरोना के दौर से पहले भारत में जहां 12000-15000 ट्रेंस रोज चलती थी, और करीब ढाई से तीन करोड़ रोजाना के यात्रियों के साथ भारतीय रेल अपने आप में एक ट्रांजिट नेशन बना हुआ था, वही कोरोना के दौर में रेलों की गति को विराम मिला है, और यात्रियों की संख्या में भारी कमी है। ये समय जब यात्राएं ना के बराबर है, आइए आपको इस बार एक लंबी यात्रा पर ले चलते हैं। भारतीय रेल ने किस तरह से एक राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दिया है और किस तरह से रेल यात्राओं का जिक्र हमारे आम जिंदगी के संदर्भों में आता रहा है। इस बार साहित्य, सिनेमा और संगीत और हमारी जिंदगी में में भारतीय रेल के संदर्भ पर बातचीत और उससे जुड़े कुछ किस्से कहानियां। स्पॉटलाइट में जिक्र सई परांजपे का जो हमारे समय की एक बेहद महत्वपूर्ण महिला फिल्मकार हैं । सई हमारे दौर में ह्यूमन सिनेमा की पैरोकार हैं और उनकी सरल फिल्में, ना सिर्फ हमें हंसाती गुदगुदाती हैं, वरन अपनी संवेदनशीलता से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद गंभीर टिप्पणी भी छोड़ जाती हैं। इस बार बात सई के रचनात्मक योगदान की और फिर साथ में इस हफ्ते का नया सुना-पढ़ा-देखा, अपनी अनुशंसाओं के साथ आइए, इस सफर पर हमारे साथ आपका स्वागत है।
LinkOuts:
Books
Films
Music
"I'd sit alone and watch your light
My only friend through teenage nights
And everything I had to know
I heard it on my radio"
(Radio Ga Ga: Roger Taylor, Queen, 1984)
We couldn't agree more. Radio was our friend. It united us. It forged our national identity. And it brought the world to our homes. It is often said politics, films and cricket are what bind India. Radio made that cohesion possible. In today's episode we talk about Radio and its profound impact on our society. The iconic mournful signature tune and its history; the sabha on the eve of our independence, the legends who spoke on the airwaves, the stories of our victories in hockey and cricket and the songs and programmes that caught our imagination – we pay our homage to them. Because Radio built the new India.
In spotlight we feature arguably the most versatile music composer of Indian cinema. A scholar of music who was versed with it grammar and experimented with its form in some of the landmark films, TV series and jingles of 70s and 80s. A genius who blended western classical aesthetic into Indian compositions.
We end the show with our weekly reading, watching, and listening recommendations.
Episode Highlights:
रेडियो, हमारी ज़िंदगी का बेहद ज़रूरी हिस्सा.. जिस हवा में हम बचपन से सांस लेते आये हैं, रेडियो ने उस हवा को खुशनुमा को बनाने में बड़ा योगदान दिया है. संचार के साधनों में रेडियो ने कैसे दीवारों और सरहदों की बंदिशें तोड़ के लोगों के बीच हवाओं के माध्यम से अपनी जगह बनाई है. इस बार के एपिसोड में बात रेडियो पे, के एक व्यक्तिगत गैजेट से बढ़ कर कैसे रेडियो ने एक परिवार, एक समुदाय, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना अनूठा योगदान दिया है. बातें ऑल इंडिया रेडियो की और हमारी ज़िंदगी में इसके महत्व की.. कैसे इसके माध्यम से हम इतिहास की कुछ बेहद महत्वपूर्ण घटानाओं के साक्षी बने. लाइव ट्रांसमिशन, आंखों देखा हाल, खेल कमेंट्री, साहित्य, नाटक, शास्त्रीय, फ़िल्म और लोक संगीत की होम डिलिवरी का वाहक. बातें रेडियो सीलोन और बीबीसी की भी. स्पॉट लाइट में इस बार बात एक महांन संगीत सृजक, पद्मश्री वनराज भाटिया की. हज़ार से ऊपर जिंगल्स और समांतर सिनेमा के संगीत के ध्वजवाहक वनराज की जगह सिनेमा इतिहास में अनूठी है. हमारे फ़िल्म संगीत ने म्युजिक डायरेक्टर्स तो बहुत दिये हैं पर वनराज जी जैसे म्युजिक कम्पोजर्स कम ही हुए हैं. वनराज जी के बहाने ये बात भी के उनके जैसे महान कलाकारों के लिये बुढ़ापे में सहयोग के लिये सरकारी या संस्थागत सिस्टम की नीतियों मे कमी है.. और अन्त में बात क्या पढ़, सुन और देख रहे हैं, साप्ताहिक अनुशंसाओं के साथ
LinkOuts:
Books
Films
Music
Twain wrote: "The Lie, as a recreation, a solace, a refuge in time of need, the fourth Grace, the tenth Muse, man's best and surest friend, is immortal, and cannot perish from the earth."
We examine this immortality of the Lie and its bete noire, the Truth, in today's episode. The legend of Ashwathama, the contribution of Dharmvir Bharti to our intellectual landscape, the unreliable narrator of Andhadhun, the straight-as-an-arrow Dharmendra in Satyakam and the lies in the fiction of Premchand and RK Narayan – we look for the role of deception and honesty in all of them. Is truth distinct or is it amorphous? Is it always a contested notion? What do we make of fake news in our culture? We cover them all in our ramble.
In spotlight we feature an artist whose masterly frames adorned some of the greatest moments in Hindi cinema. Someone who blended a finely honed aesthetic sensibility with strong technical expertise that made him the first 'technician' to be honoured with the Dadasaheb Phalke award.
We end the show with our weekly reading, watching, and listening recommendations.
LinkOuts:
Books
Films
Music
हाल चाल ठीक ठाक है सब कुछ ठीक ठाक है.. आज के एपिसोड की शुरुआत एक झूठ से.. सब कुछ ठीक-ठाक ना होने के बावज़ूद सब कुछ ठीक-ठाक है कह लेना निश्चित तौर पे एक झूठ ही तो है.. तो इस बार बात सच और झूठ की - सच और झूठ तो शाश्वत काल से हमारे साथ चलते आ रहे हैं, साथ रहते हुए, और लगातार लड़ते हुए.. लेकिन इस सूचना क्रांति, सोशल मीडिया और आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस के जरिये झूठ ने फ़ेक न्यूज के माध्यम से एक लम्बी छलांग लगाई है और वो पहले से ज्यादा शक्तिशाली हो गया है.. सच और झूठ की इस दौड़ को हमारी चलित संस्कृति ने किस तरह से देखा है. महाभारत की कथाओं से लेकर आधुनिक युग में डॉ. धर्मवीर भारती के अंधा युग और सूरज का सातवां घोड़ा और मुंशी प्रेमचंद की गबन जैसी कृतियों की चर्चा और साथ में ह्रिशिकेष मुखर्जी की सत्यकाम, गोलमाल, बीवी और मकान जैसी फ़िल्मों के माध्यम से सच और झूठ के सिनेमाई पहलूओं पे बात.. स्पॉटलाईट में इस बार भारतीय सिनेमा के महान सिनैमेटोग्राफ़र वी. के. मुर्ति की याद, उनके फ़िल्मांकन के जरिये, भारतीय सिनेमा को उनके योगदान पे चर्चा, और साथ में बात जाल, प्यासा, काग़ज़ के फूल, और साहिब बीवी और ग़ुलाम जैसी क्लासिक फ़िल्मों की, के कैसे वी.के. मूर्ति की तकनीकी दक्षता ने इन फ़िल्मों को यादगार बनाने में बड़ा योगदान दिया. और अंत में कुछ किताबों, संगीत और सिनेमा की अनुशंसा..
Show Music: Raaj J Konwar
Logo Design: Shiraz Khwaab Tanha
यही तो है मौसम बारिश का मौसम, जयपुर में चाय-पकौड़ी और बैंगलोर में फ़िल्टर कापी-भज्जी के साथ कुछ गप-शप, बारिश के ही आस-पास. महाकवि कालीदास से टैगोर तक और राज कपूर से लेकर अयान मुखर्जी तक, माईथोलॉजी के यावक्री से लेकर, इतिहास में सिकंदर और ताना-रीरि तक* बारिश का साहित्य, सिनेमा और संगीत. कुछ सुने, कुछ अनसुने रिमझिम के गीत.. बात आषाढ़ का एक दिन से लेकर गाईड और थोड़ा सा रूमानी हो जायें तक और हाशिये पर डेविड, गिरिश कर्नाड, रामसे और बहुत कुछ आपसे इतनी गुजारिश है आईये भीग लें के बारिश है स्पॉटलाईट में इस बार भारतीय सिनेमा के एक लेजेंड, जिनका सिनेमा इतिहास में स्थान तो बहुत ऊंचा है, लेकिन उनका ज़िक्र उतना नहीं हुआ, जितने वो योग्य रहे. भारतीय सिनेमा को उनका योगदान अप्रतिम है. सत्यजीत रे, रमेश सिप्पी, व्ही शांताराम, श्याम बेनेगल, सुभाष घई, यश चोपड़ा के पसंदीदा सिनेमाई व्यक्तिव.. सुनिये उनके खास कारनामों के बारे में, के कैसे हिन्दुस्तानी सिनेमा की छोटी बड़ी फ़िल्मों को बेहद-खास फ़िल्में बनाने में उनका योगदान रहा. और साथ में बात इन दिनों पढ़ी जा रही किताबों की, देखी जा रही फ़िल्मों की और नये संगीत की कुछ सिफ़ारिशों के साथ..
Rains!
The smell of the wet earth. The gurgle of the small streams running down the roads in a downpour. Chai, pakodas and conversations. In today's episode we discuss rains in our culture. From Kalidasa, Tagore, T.S. Pillai to Raj Kapoor, Ramsays and Mani Ratnam. The myth of Yavikri, Alexander's thwarted ambitions and the legend of Tana-Riri. Rains have a role in all of them. We discuss the influence of rains in our books, films and songs. Of romance, longing, joy and dread. Every emotion that Indian monsoons evoke we cover in our ramble today.
In spotlight, we turn our attention to one of India's greatest artists who has rarely got his due. An artist who Ray called indispensable and many global film magazines considered among Top 10 in his craft. We recall his unparalleled contribution to the soundscape of Indian cinema that he strode like a colossus for over three decades.
We close with our usual recommendations on what we are reading, writing and listening to these days.
LinkOuts:
Books:
Show Music: Raaj J Konwar
Logo Design: Shiraz Khwaab Tanha
02 August, 2020
शुक्रिया दोस्तो,
हाल-चाल ठीक-ठाक है के पहले एपिसोड को समय देने के लिये और आपकी प्रतिक्रियाओं के लिये बहुत सारा शुक्रिया.
कोरोना काल ज़ारी है, और इस हफ़्ते दूसरा एपिसोड लेकर हम हाज़िर हैं जिसमे इस बार की बात-चीत का विषय है मजदूरों का पलायन, हमारे देश में कोरोना काल की सबसे मार्मिक घटनाओं में से एक, और बड़े स्तर हुआ पे ये पलायन हमें विभाजन के समय हुए बड़े पलायन की याद दिलाता है..
इस एपिसोड में पॉपुलर कल्चर ने किस तरह से विभिन्न किस्म के पलायनों का दस्तावेजीकरण/डॉक्यूमेंटेशन किया है, इस पर चर्चा करते हुए धरती के लाल, दो बीघा ज़मीन, सुबर्नरेखा जैसी फ़िल्मों के साथ साथ ये चर्चा भी कि शैलेन्द्र ने अपने गीतों में इस पलायन को जितनी बखूबी से पेश किया है वो एक सांस्क्रूतिक विचारक के तौर पर उनकी कला को एक नया आयाम देता है. स्पॉट-लाइट में इस बार संगीतकार जयदेव हैं जिनकी ३ अगस्त को १०२वीं जयंती है. इसके अलावा हमेशा की तरह बातें हाल में पढ़ी किताबों की और देखी फ़िल्मों की.. और अन्त में एक खास पेशकश..
Friends,
We are grateful for the love and the feedback you shared with us for our first episode.
In today's episode we talk about migration. The pandemic has led to the exodus of millions of our fellow citizens from our cities. We look at migration in popular culture and trace its origins from the times of Saigal, Mehboob Khan, Ritwik Ghatak, Ray, Bimal Roy and Raj Kapoor. We discuss the poetry of Shailendra that captured the lived experience of migrants and the gentle yet deep impact his words had in our cinema and wider culture. In our spotlight section, we profile Jaidev – a music director who often doesn't get his due despite an oeuvre that's rich in Indian music heritage and quality. On the eve of his birth anniversary, we pay our tribute to his genius through films like Hum Dono, Gaman, Gharonda and Reshma Aur Shera. We close with our what we are reading, listening and watching section. And we have a surprise guest at the end.
LinkOuts
Books
A House For Mr. Biswas (V.S. Naipaul); Interpreter Of Maladies (Jhumpa Lahiri); Jhoota Sach (a novel in 2 volumes by Yashpal); Gated Republic by Shankkar Aiyar; Dastan-e-Mughal-e-Azam (Rajkumar Keswani); Parakhnali (Akbar & Azam Quadri)
Films
Subarnarekha (1965): The third part of Ritwik Ghatak's partition trilogy
Roti (1942): A film by Mehboob Khan
Parakh (1960): A film by Bimal Roy
Songs
Babul Mora from Street Singer: K.L. Saigal
Jaidev Playlist by Pavan: small excerpts of immortal Jaidev melodies
In this first episode, Pavan and Subrat talk about their backgrounds, China's presence (or absence) in our popular culture, the legendary instrumentalist of Hindi film music, Manohari Singh, and what they are reading, listening and watching.
They talk about how China appears in films like Dr. Kotnis Ki Amar Kahani, Haqeeqat, Bhool Na Jaana and Neel Aaksher Neechey. They discuss trivia about the combination of Madan Mohan and Kaifi Azmi, the ensemble cast and the roles of Bhupinder, Balraj Sahni and Jayant in the making of the Haqeeqat. They consider the invasion of Chinese martial arts films in the home video market in India.
They discuss the contribution of Manohari Singh to the success of some of the most popular Hindi film songs and share trivia about the making of these songs.
They close out with our recommendations about films, songs and books.
Also check out:
From the publisher's feed