किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सुप्रीम कोर्ट के वकील जे साई दीपक को उनकी किताब 'इंडिया दैट इस भारत' के बारे में बात करते हुए. किताब को तीन भागों में बांट कर लिखा गया है और ये तीन भाग हैं उपनिवेश, सभ्यता और संविधान. एपिसोड में जे साई दीपक अयप्पा मंदिर केस के बारे में खुल कर बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में मानववाद से जुड़े अपने विचारो को भी जे साई दीपक साझा कर रहे रहे हैं. एपिसोड में जे साई दीपक भारतीय सभ्यता के उत्तराधिकारी राज्य के रूप में भारत पर यूरोपीय औपनिवेशिक चेतना के प्रभाव और भारतीय संविधान की उत्पत्ति पर चर्चा करते हुए सुनाई देंगे.