अगर बिस्कुट की बात आती है तो फिर सबसे पहले जुबान पर एक ही नाम आता है और वो है 'Parle-G'. बच्चे-बूढ़े या फिर जवान लगभग सभी इस नाम से वाकिफ हैं.अगर आप चाय के शौकीन है और पारले जी बिस्किट के बारे में नही जानते हो। ऐसा होने की सभांवना बहुत कम है।
पारले-जी (Parle-G) बिस्किट का स्वाद आज भी लोगों की जुबां पर बरकार है. भारत में ये सिर्फ एक बिस्किट का ब्रांड भर नहीं है, बल्कि इसके साथ लोगों को भावनाएं भी जुड़ी हैं. जब भी पारले-जी बिस्किट का जिक्र होता है, हम अपने बचपन में लौट जाते हैं. समय के साथ पारले-जी बिस्किट में कई बदलाव हुए, लेकिन इसका स्वाद नहीं बदला.
ये ब्रान्ड तब से चाय का साथी बना हुआ है जब भारत आजाद भी नही हुआ था। पारले बिस्किट के साथ लोगो का रिश्ता कुछ ऐसा है कि इसको देखते ही लोगो की अपने जीवन से जुडी हुई काफी यादें ताजा होने लगती है।