हाथी, मासूम सी आंखों वाला, विशालकाय झूमता चलता, एक सरल वन्य जीव। बहुत ही पारिवारिक और मस्त मलंग। लेकिन इन दिनों देश दुनिया में हाथी का नाम आते ही, हमारे दिल-ओ-दिमाग में केरल में हुई एक ऐसी अमानवीय घटना आ जाती है कि मन विचलित हो जाता है। वैसे इंसानों का हाथियों के साथ ऐसा हिंसक व्यवहार दुनियाभर में लंबे समय से चल रहा है। अपने कीमती दांतों के लिए वे हमेशा इंसानों के निशाने पर रहे हैं। जो भी हो लेकिन हाथी और इंसान का इससे इतर भी, एक खूबसूरत निराला रिश्ता रहा है। सुनिए नूपुर कुलश्रेष्ठ का ये पॉडकास्ट