July 02, 2024, 04:17PM
July 02, 2024, 04:17PM
आज प्रधानमंत्री जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए, विपक्ष की ओर से मणिपुर के लिए न्याय की माँग करते हुए नारेबाज़ी होने लगी। उनके भाषण के दौरान लगातार विपक्ष की ओर से माँग की जाती रही कि वे मणिपुर पर कुछ कहें, लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। अगर वे मणिपुर के लोगों को सांत्वना ही दे देते तो भी क्या बिगड़ जाता। अपने भाषण में आज प्रधानमंत्री विशेष रूप से आक्रामक नज़र आए और दो घंटे से भी अधिक समय तक बोलते रहे। उन्होंने 2014 से पहले के समय को काफ़ी देर तक याद किया मगर अपने भाषण के आख़िर में धमकी के स्वर में चेतावनी देते हुए नज़र आए। हमारा यह वीडियो पूरा देखिएगा।