August 04, 2024, 10:11AM
August 04, 2024, 10:11AM
मेडिकल बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर 18 प्रतिशत की जीएसटी मुद्दा बनता जा रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिख कर जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर से जीएसटी हटाने और मेडिकल बीमा के प्रीमियम को नई टैक्स रिजीम में आयकर कानून के 80D और 80C में इसे शामिल किया जाए ताकि टैक्स से राहत मिल सके, इसकी मांग उठाई है। ममता बनर्जी ने अपने पत्र में मेडिकल बीमा पर 18 प्रतिशत की जीएसटी को जनविरोधी बताया है। अगर इसे वापस नहीं लिया जाता तो इसके खिलाफ़ सड़क पर उतरने की बात भी की है।