1 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी भोपाल के जम्बूरी मैदान से करेंगे । वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने जंबूरी मैदान में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों को जायजा लिया।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जागरूकता जनता के सहयोग से टीकाकरण महाअभियान में देश में पुन: सर्वाधिक वैक्सीनेशन का रिकार्ड बनने पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये चलाये जा रहे महाअभियानों में आज बड़ी सफलता मिली है। बुधवार 10 नवम्बर को रात्रि 9 बजे तक 13 लाख 52 हजार टीके लगाये गये, जो देश में हुए कोविड टीकाकरण में सर्वाधिक हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में दिसम्बर अंत तक प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
3 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर कहा कि मुझे कहते हुए खुशी है कि 'मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार' योजना के पहले प्लॉट आज जवाहरपुरा गांव के 40 परिवारों को दिए जा रहे हैं। यहां से योजना का शुभारंभ हो रहा है। मध्यप्रदेश के किसी भी गरीब भाई-बहन को बिना जमीन के नहीं रहने दूंगा। हर गरीब रहने की जमीन का मालिक होगा |
4 वनमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण के जरिए राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 33 लाख संग्राहकों, जिनमें अधिकतर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हैं, को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है। इन वर्गों को तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक और प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) प्रदान किया जा रहा है। इनमें 44 फीसदी महिलाएँ हैं।
5 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर भोपाल में पहली बार सीमा सुरक्षा बल के जांबाज़ मोटरसाइकिल जवानों द्वारा हैरतअंगेज़ कारनामों का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान संचालनालय एवं सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार 12 नवंबर को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल बैण्ड की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में सभी आम जन का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। कोविड-19 के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
6 पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले की सीतामऊ जनपद पंचायत के ग्राम मोतीपुरा में गुरुवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना एवं सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। योजना में ग्राम मोतीपुरा में 88.10 लाख तथा ग्राम कोट पिपलिया में 56.15 लाख रुपये की लागत से नल-जल योजना क्रियान्वित होगी। इसके अलावा ग्राम मोतीपुरा में आठ लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।