Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast 04/08/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj  ने दतिया, शिवपुरी और श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।साथ ही  भिंड और मुरैना जिले में चंबल नदी से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति जानने के लिए हवाई दौरा किया ।

2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने स्मार्ट पार्क में मीडिया के प्रतिनिधियों से प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में जारी अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति के संबंध में चर्चा की। अतिवृष्टि, बाढ़ से शिवपुरी,श्योपुर,दतिया,ग्वालियर,गुना,भिंड और मुरैना जिलों के कुल 1225 ग्राम प्रभावित हैं।

3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट सिचुएशन रूम से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाओ दल के सदस्यों से चर्चा की।

4 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। प्रदेशवासी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का अनिवार्यत: पालन करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बहुत अधिक सावधानी की आवश्यकता है।

5 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने तुलसी टावर-2 के संबंध में आयोजित ओपन हाउस का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ उन्होंने कहा कि ।कम लागत में सर्व सुविधायुक्त आवास उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। 

6 नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि सौर परियोजना स्थापना के लिये छतरपुर जिले में 1400 हेक्टेयर भूमि विभाग को आवंटित हो चुकी है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP