Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast 13/1/2022


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली प्रवास पर मध्यप्रदेश भवन परिसर में गुलमोहर का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार अपने संकल्प के अनुसार प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। पिछले वर्ष 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक के शंभुधारा क्षेत्र में पौधा रोपते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह संकल्प लिया था। आज 13 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री श्री चौहान का पौधा रोपने का 329वां दिन है।
2
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए एक जनवरी 2022 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति, दावे-आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण और जिला स्तरीय प्रशिक्षण 14 से 17 जनवरी तक किया जाएगा। मतदाताओं की शिफ्टिंग संबंधी विवादों के निराकरण के लिये 14 फरवरी को बैठक होगी। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में पृथक से कार्यक्रम घोषित किया जायेगा।
3
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तीसरी लहर में प्रदेश में कोरोना के 14 हजार 413 मरीजों में से अधिकांश 13 हजार 862 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट एवं टेली कंसल्टेशन की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही हर जिले में बनाये गये कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन कॉल कर होम आइसोलेशन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की देखभाल और उपचार की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती किया जाये।
4
पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई दी है। श्री डंग ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार हमें प्रेम और भाईचारे के साथ उमंग और उल्लास का संदेश देता है। श्री डंग ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की लोहड़ी की अग्नि के साथ कोरोना महामारी भी नष्ट हो जाए और प्रदेश खुशहाली की नई राह पर चले।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP