Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 01/08/2021


Listen Later

 7 अगस्त 2021 को राज्य स्तर पर अन्न-उत्सव मनाया जायेगा। इस दिन प्रदेश की  समस्त उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को राशन वितरित किया जायेगा। 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर भारत के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनवरी 2021 में देश में पहली बार भोपाल में 198 ट्रांसजेंडर व्यक्ति को परिचय-पत्र जारी किए गए हैं। प्रदेश के 6 लाख 10 हजार दिव्यांगजन को यूआईडी कार्ड उपलब्ध कराये गए हैं।


प्रदेश में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित “मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक-2021’’ पर सभी स्टेक होल्डर्स से एक महीने में सुझाव माँगे गये हैं।

प्रदेश में 1264 शासकीय और निजी महाविद्यालय और 758 बीएड संस्थानों के लिए आज  से प्रवेश प्रारंभ हो रहे हैं।वेबसाइट www.epravesh.mponline के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हैं।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP