1 प्रदेश में 100 उच्च शिक्षा संस्थानों में 459 पाठ्यक्रम के संचालन की मंजूरी दी गई है। इनमें 282 प्रमाण-पत्र और 177 डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। विद्यार्थियों के लिए ये पाठ्यक्रम जीवन की राह पर आगे बढ़ने में सहयोगी होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में 85 विषय के लिए परिणाम आधारित पाठ्यक्रम का निर्माण किया गया है। यह जानकारी आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रारंभ वर्चुअल कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ है। सामान्य स्थितियों में भी इसका उपयोग होना चाहिए। मध्यप्रदेश को ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाएँ। उच्च शिक्षा विभाग ने 100 संस्थानों में 200 स्मार्ट क्लास के संचालन का कार्य किया है, जो सराहनीय है।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सभी वर्गों के सहयोग से वैक्सीनेशन का कार्य अच्छा हुआ है, जिससे कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने में हम सफल होंगे। कोविड के खिलाफ युद्ध जनता के सहयोग से ही जीतेंगे। कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन सबसे कारगर उपाय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहले नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करा कर नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा दिलाई। अब 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक भाई-बहनों को भी कोरोना से सुरक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिविल डिस्पेंसरी, प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल में टीकाकरण केंद्र का अवलोकन कर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि अगर हम मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी रखें, टीकाकरण कराएं तो तीसरी लहर की भयावहता को रोक पाने में सफल हो जाएंगे। इस समय यही लक्ष्य है कि जिंदगी जीते, इस महामारी पर हम विजय पाएं |
3 प्रदेश में 12 जनवरी को रोजगार एवं स्व-रोजगार दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में हितग्राहियों को रोजगार/ स्व-रोजगार के स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगें। मुख्यमंत्री झाबुआ, नीमच, बालाघाट, रीवा, ग्वालियर और टीकमगढ़ जिले के दो-दो हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद भी करेंगे। सभी जिला मुख्यालय पर रोजगार दिवस का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। इसमें स्व-रोजगार योजनाओं के अधिकतम 100 हितग्राहियों को स्वीकृति/ वितरण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 12 जनवरी को दोपहर 1 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल से न्यूज चैनल एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से किया जायेगा।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों द्वारा किए गए उनके अभिनंदन के उत्तर में संबोधित कर कहा कि पिछड़ा वर्ग सहित प्रदेश में रहने वाले सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस दिशा में समस्त बाधाओं को समाप्त कर लोगों केविकास के आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाएंगे। पिछड़ा वर्गों को प्रतिनिधित्व सहित उनके अधिकार से जुड़े सभी कार्यों में लाभान्वित करने के प्रयास होंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रावधानों के साथ पिछड़ा वर्ग के हित में निकायों में आरक्षण सहित अन्य सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरी ताकत से लागू किया जाएगा।