Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 10/12/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में जेल और विधि- विधायी कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर कहा है कि संवैधानिक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ विवेकपूर्ण पालन किया जाना भी जरूरी है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संविधान के तहत राहत और माफी के विभिन्न प्रावधानों का पालन प्रभावी ढंग से हो। निर्धारित प्रावधानों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पौधरोपण के बाद मिडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश के महानगर भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली को लागू कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रणाली की पूरी जानकारी भी दे दी है | सीएम ने कहा कि पुलिस आयुक्त प्रणाली में इंदौर नगरीय पुलिस जिले में 36 थानों और भोपाल नगरीय पुलिस जिले में 38 थानों की सीमाओं को समाविष्ट किया गया है।
3 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकना सभी की चिंता है। इसे रोकने के आवश्यक प्रयत्न करते हुए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन हो। इसके लिए जनता के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ पुन: सक्रिय हो गई हैं। राज्य सरकार भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन पॉजीटिव केसेस आ रहे हैं, परंतु अभी चिंता की स्थिति नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता है कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर न आ पाए, फिर भी हमारी तैयारी जारी है।
4 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर जिले में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। 44 हजार 605 करोड़ इस योजना के तहत मंजूर हुए हैं। मध्यप्रदेश की 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर जमीन इससे सिंचित होगी उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ( वीएलसी घटक) योजना के अंतर्गत सागर के एक हजार पचास हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से आवास निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपये का हितलाभ वितरित किया।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर स्मार्ट सिटी में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर एवं लाखा बंजारा जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सागर में सोन चिरैया आजीविका उत्सव में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया एवं आजीविक मिशन की बहनों को प्रोत्साहित किया।
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरूल्लागंज-रेहटी-बुधनी सड़क मार्ग के 47 किलोमीटर चौड़ीकरण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 305 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि बुधनी क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की माँग की जा रही थी। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा होने से भारत सरकार को प्रोजेक्ट भेजा गया था। संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं।
7 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बिट्टन मार्केट में 'भोपाल प्रॉपर्टी एक्सपो 2021' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है अपने स्वयं का घर। भोपाल प्रॉपर्टी एक्सपो एक ऐसा माध्यम है जहाँ एक ही छत के नीचे व्यक्ति अपनी सुविधानुसार, जानकारी लेकर अपने सपने को पूरा कर सकता है। डॉ. यादव ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टाल का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP