Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 1/10/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना के 29वें वर्ष में पहली बार आयोजित किये गये स्थापना दिवस कार्यक्रम को मिंटो हॉल में संबोधित कर कहा है कि नयी शिक्षा नीति को जमीनी हकीकत बनाने में दूरवर्ती शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय सुदूर अंचल और वंचित वर्गों तक शिक्षा के विस्तार के द्वारा नवीनतम ज्ञान, विज्ञान और नवाचारों को पहुँचायें। उनको राष्ट्र के विकास की मुख्य-धारा में शामिल होनें में सहयोगी बनें। 

2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 2 अक्टूबर शनिवार को जन-कल्याण और सुराज अभियान में नीमच जिले के जावद से सूक्ष्म, लघु, मध्यम और औद्योगिक नीति तथा निवेश विभाग के 133 उद्योगों को प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक भूखंडों का वर्चुअल माध्यम से आशय-पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जावद से ही 7 औद्योगिक क्षेत्रों में अधो-संरचना विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं इंदौर के अतुल्य आईटी पार्क का लोकार्पण भी करेंगे। 

3 जनकल्याण और सुराज अभियान में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शिवपुरी में 17.35 करोड़ रूपये लागत के “टेक होम राशन संयंत्र’’ की चाबी महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था को सौंपी। 

4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जानकारी दी है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठजन और वृद्धजन के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 

5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड जिले में बस और डम्पर के बीच हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएँ व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। 

6 भिंड-ग्वालियर हाईवे पर ग्राम डांग के पास हुई बस और कंटेनर दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर भिंड जिले के प्रभारी एवं परिवहन और राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP