Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 11/10/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू की चतुर्थ शासी निकाय की बैठक को संबोधित कर कहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत सकल नामांकन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय वर्षवार कार्य-योजना बनायें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय समाज के वंचित वर्ग तक नीति के तहत दिए गए अवसरों को पहुँचाने के प्रभावी प्रयास करें।
2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj13 अक्टूबर 2021,दोपहर 03:00 बजे मिंटो हॉल, भोपाल में यूपीएससी में चयनित बच्चों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे ।
3 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भू-माफियाओं के विरुद्ध सीधा एक्शन लेने के निर्देश दिए । एंटी माफिया अभियान के तहत अलग-अलग हिस्सों में जिला प्रशासन,पुलिस और नगर-निगम की संयुक्त कार्रवाई। 3839 एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई गई।
4 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड-83 स्थित सनखेड़ी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार ) में हाट बाजार बनाने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध करवायी जायेगी।
5 ’एक जिला-एक उत्पाद’ योजना में मंडला जिले से चिन्हित कोदो-कुटकी के उत्पाद तथा गोंडी पेंटिंग एवं स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन पर आधारित ’’कोदो-कुटकी तिहार’’ का कान्हा क्षेत्र के मोचा पंचायत भवन परिसर में शुभारंभ किया गया। 10 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्पाद मेले का शुभारंभ केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया।
6 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना व श्योपुर जिले के कृषकों को वर्चुअल माध्यम से आज सम्बोधित किया एवं सरसों विशेष कार्यक्रम के तहत उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीजों का वितरण किया ।
7 भोपाल हाट में शुरू हुआ चरखा खादी उत्सव 20 अक्टूबर तक चलेगा | यहाँ खादी के वस्त्र और गाँव के देशी वातावरण में तैयार सामग्री खरीदने का सुनहरा अवसर सैलानियों को मिल रहा है। चरखा खादी उत्सव का शुभारंभ मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP