Sign up to save your podcasts
Or

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अलग-अलग लोकेशन पर मरीज मिले हैं। यह हमें आगाह करने के लिए काफी है। कोरोना टेस्ट हम लगातार कर रहे हैं। जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले संकट की आहट हैं। जरूरी है कि हम प्राण-प्रण से पूरी सावधानी रखें।
2 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में सावधानी जरूरी है। सभी सावधानियाँ और व्यवस्थाएँ करने के मैंने निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी अस्पताल जाकर, देखेंगे कि वहाँ व्यवस्था कैसी है। मेरे लिए वैक्सीन के सेकंड डोज लगाने से बड़ा कोई काम नहीं है इसे हर हालत में पूरा करिए। बाकी सभी व्यवस्थाएँ करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अस्पतालों का निरीक्षण कर औषधियों की व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और ऑक्सीजन संयंत्रों के कार्यशील रहने की जानकारी प्राप्त करें।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्रामीण अंचलों में आम जनता को फेस मास्क के उपयोग के लिए समझाइश दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क के उपयोग का जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य नगरों और कस्बों में भी अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में फेस मास्क वितरित किए और अपने हाथों से उन लोगों को लगाए, जो इसका उपयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध भी किया।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि के क्षेत्र में बाँस मिशन लागू कर खेती को लाभ का धंधा बनाया जायेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कल एग्रीकल्चर इन्फ्रा-स्ट्रक्चर फंड की समीक्षा कर बाँस मिशन के लिए कार्य-योजना बनाने और इसे लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रेरित कर बाँस लगाने की समझाइश दें। प्रदेश में व्यवस्थित ढंग से बाँस मिशन को आगे बढ़ाया जाए। एक सप्ताह में कार्य-योजना बनाकर टास्क फोर्स का गठन कर लिया जाए।
5 पर्यावरण विभाग द्वारा अंकुर कार्यक्रम में प्रदेश में 19 फरवरी, 2022 तक 10 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी कलेक्टर्स से कहा गया है कि अंकुर कार्यक्रम के तहत अपने जिले के लिये वायुदूत एप डाउनलोड कर नागरिक पंजीयन और पौध-रोपण का लक्ष्य निर्धारित कर 3 दिसम्बर, 2021 तक प्रमुख सचिव, पर्यावरण विभाग को अवगत करायें।
By JansamparkMP1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अलग-अलग लोकेशन पर मरीज मिले हैं। यह हमें आगाह करने के लिए काफी है। कोरोना टेस्ट हम लगातार कर रहे हैं। जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले संकट की आहट हैं। जरूरी है कि हम प्राण-प्रण से पूरी सावधानी रखें।