Sign up to save your podcasts
Or

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,देवास नगरीय क्षेत्र में कोविड 19 वैक्सीनेशन के शत-प्रतिशत (प्रथम) डोज लगाने पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोचिंग संचालक अपने संस्थानों में कोरोना अनुकूल व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। कोचिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति के संबंध में राज्य शासन विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर भेंट के लिए आए मध्यप्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से यह बात कही।
जल संसाधन एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा दो समितियों का गठन किया गया है। यह समितियाँ अतिवृष्टि से प्रभावित बांध एवं नहर प्रणाली में हुए नुकसान और दुरूस्तीकरण का आकलन कर 4 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
मंत्री @yashodhararaje ने कोलारस के ग्राम भड़ौता का भ्रमण किया। वहां अतिवृष्टि से प्रभावित आदिवासी परिवारों से उनका हालचाल जाना और समस्याएं सुनीं। उन्होंने अनाज और राहत सामग्री का वितरण किया। बच्चों के लिए दूध के पैकेट, कपड़ें और बुजुर्गों को शॉल और कम्बल दिये।
कोविड-19 से अनेक परिवारों में आजीविका उपार्जन करने वाले माता-पिता की आकस्मिक मृत्यु हुई है। ऐसे प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका निभा रही है।
भोपाल के जैसे ही अब इंदौर और जबलपुर में जल्दी ही सीपेट सेंटर की स्थापना होगी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को दिल्ली प्रवास पर केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मड़ाविया से भेंट कर प्रदेश में भोपाल की भांति इन्दौर एवं जबलपुर में सीपेट सेंटर की स्थापना के लिए आग्रह किया।
By JansamparkMPमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,देवास नगरीय क्षेत्र में कोविड 19 वैक्सीनेशन के शत-प्रतिशत (प्रथम) डोज लगाने पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।