Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 11/9/2021


Listen Later

1. टीकमगढ़ जिले में महिला बाल विकास और डाक विभाग ने मिलकर 'बेटियाँ छुएंगी आसमान - सुकन्या समृद्धि अभियान' चलाकर कीर्तिमान रचा है। विभाग ने एक माह में 18 हजार पांच बेटियों को भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ा है। यही नहीं, अब तक जिले में 37 हजार पांच सौ बेटियों के इस योजना में खाते खुलवाए जा चुके हैं।

2. आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 18 सितम्बर को जबलपुर में बहुआयामी समारोह आयोजित किया जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह विशेष रूप से इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। 

3. सागौन उत्पाद प्रोत्साहन के लिए बैतूल जिले का चयन किया गया है। यहाँ सागौन उत्पाद मात्रा का आकलन कर इसमें वृद्धि की संभावनाओं को तलाशा जाकर उत्पादों के मूल्य संवर्धन को सूचीबद्ध कर विपणन की रणनीति तैयार की जाएगी।

4. नई शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को नए आयाम मिलेंगे। नई शिक्षा नीति लागू करने करने वाला मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। भारत की संस्कृति और सभ्यता की पूरे विश्व में पहचान है। यह बातें उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के बांदरी में महाविद्यालय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं।

5. भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों को जी-4 श्रेणी के 100 ब्लॉक नीलामी के लिए प्रदाय किये जा रहे हैं,जिसमें खनिज ब्लॉक सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश राज्य को प्राप्त हुये हैं।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP