Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 12/11/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नसरूल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने यहाँ 405 करोड़ से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर कहा कि मैं गांव से और अपनी बहनों, बेटियों और भांजियों से बहुत प्यार करता हूं। जब आपने मुझे इतना प्यार दिया तो मेरा भी कर्तव्य है कि मैं भी कोई कसर न छोड़ूं। आज 81 आवास की राशि जारी हो गई है, जो बहनों के नाम होंगे |
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज गुलमोहर और कचनार का पौधा लगाया। इस मौके पर आकृति इको सिटी, भोपाल की मन्नत सोशल वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती अंजीता सबलोक, श्रीमती रुचि दिलबागी और श्रीमती उमा जैन साथ थी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पौध रोपण के कार्य में समाज के इस प्रकार साथ आने से हम कम समय में अधिक उपलब्धि अर्जित कर पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए गए पौधों का लगातार ध्यान रखने की अपील भी संस्था के सदस्यों से की।
3 गृह मंश्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान में तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन और प्रधानमंत्री जी के भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबंद सुरक्षा प्रबंध किये जा रहे है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी के साथ मैदान में कार्यक्रम की तैयारी संबंधी प्रबंधों की जानकारी ली।
4 प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत हितग्राहियों की सुरक्षा के लिए आँगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित किया गया था। राज्य शासन ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कर आँगनबाड़ी केंद्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। संचालक महिला बाल विकास डॉ राम राव भोसले ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से आँगनबाड़ी केंद्रों का संचालन जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों के साथ ''आइए आंगनबाड़ी'' थीम पर समारोहपूर्वक प्रारंभ किया जाएगा।
5 मध्यप्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा दुग्ध समितियों के सदस्यों और उनके परिवार के लिये साँची चिकित्सा सहायता बीमा योजना स्वीकृत की गई है। योजना में दुग्ध प्रदायक सदस्यों और उनके आश्रित परिजनों को सामान्य बीमारी के उपचार के लिये एक लाख रुपये और गंभीर बीमारियों के लिये 2 लाख रुपये प्रति परिवार प्रतिवर्ष बीमा राशि का प्रावधान है।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP