Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 12/1/2022


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर निवास में सूर्य नमस्कार एवं योग किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से भी घर पर ही सूर्य नमस्कार करने का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान किशोर अवस्था से ही प्रतिदिन सूर्य नमस्कार और योग करते हैं। कोविड सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान पूर्व वर्षों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान का युवा दिवस पर अपने संदेश में कहा कि यह दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर होता है। स्वामी विवेकानंद जी हमारे आदर्श हैं। स्वामी जी कहते थे कि "मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़ मांस का पुतला नहीं है। ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है, अनंत शक्तियों का भंडार है। वो अमर आनंद का भागी भी है। दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो मनुष्य न कर सके। तुम दीन हीन नहीं हो। जो ठान लो, चाहो वो कर सकते हो।"
2 आज 'रोजगार दिवस' के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया और हितग्राहियों से संवाद भी किया | मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे कहते हुए गर्व है कि मध्यप्रदेश पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में नंबर एक पर है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए हमने सीएम स्वनिधि योजना बनाई | मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि में मध्यप्रदेश निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अब केवल कृषि पर निर्भर नहीं रहना है,बल्कि प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योगों का जाल बिछा देना है।शासकीय विभागों और संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। शासकीय सेवा के अलावा स्व-रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर भी हमारा फोकस है |
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल लोक सेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन-181 से नागरिकों को सेवाएँ देना बहुत अच्छी पहल है। सी.एम. हेल्पलाइन-181 का केवल शिकायतों के लिये नहीं, नागरिकों को सेवाएँ देने के लिये बेहतर उपयोग किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों तक पहुँच बढ़ाने के लिये सी.एम. जनसेवा 181 के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, चालू खसरा की प्रतिलिपि, बी-1 खतौनी की प्रतिलिपि और चालू नक्शा की प्रतिलिपि की 5 प्रमुख नागरिक सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। यह एक अच्छा प्रयास है।
4 प्रधानमंत्री पुरस्कार वर्ष 2021 के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से शुरू हो गये है। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन/ प्रस्ताव 20 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन जमा किये जा सकेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और जिला कलेक्टर्स को कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर विभाग/ जिले की ओर से निर्धारित समय-सीमा में डीएआरपीजी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कर आवेदन जमा करें। साथ ही कार्यवाही की जानकारी से सामान्य प्रशासन विभाग को अवगत करवाएँ।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्व विभाग की गतिविधियों की समीक्षा में कल कहा कि भूमि संबंधी रिकार्ड के डिजिटाइजेशन के कार्य में प्रदेश में सराहनीय कार्य हुआ है। भारत सरकार द्वारा स्वामित्व योजना में मध्यप्रदेश को सभी राज्यों में बेहतर माना गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हरदा में हुए कार्य की प्रशंसा की थी। मध्यप्रदेश ड्रोन तकनीक के उपयोग में भी आगे बढ़ रहा है। निरंतर ड्रोन तकनीक का विस्तार करते हुए वर्षांत तक 60 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। ड्रोन फ्लाइंग के लिए 50 हजार ग्रामों का लक्ष्य और अधिकार अभिलेख निर्माण के लिए 42 हजार ग्रामों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP