Sign up to save your podcasts
Or

1 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का लोकार्पण किया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के पुण्य अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से स्वागत, अभिनंदन, आभार व्यक्त करता हूं।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज बनारस पहुँचें, जहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री चौहान कल प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में आमंत्रित राज्यों के मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में सम्मिलित होंगे। कॉन्क्लेव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस और किए गए नवाचारों से अवगत कराएंगे। राज्य और केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। और 15 दिसंबर को अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम लला के दर्शन करेंगे।
3 पंचायत निर्वाचन 2021-22 के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन-पत्र के साथ संबंधित मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी को देय समस्त देनदारियों (शोध्यों) का अदेय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अदेय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर नाम निर्देशन-पत्र निरस्त कर दिया जायेगा।
4 शिक्षा के क्षेत्र में दतिया निरंतर आगे बढ़ रहा है। अब दतिया की पहचान ”एज्यूकेशन हब” के रूप में बनती जा रही है। दतिया में मेडीकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, पोलीटेक्निक, वेटेनरी एवं फिसरीज कॉलेज के साथ ही पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू हो रहा है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा रविवार को लाला के ताल के पास 1 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले स्मार्ट सिटी पार्क के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
5 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के हजीरा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर गंदगी दिखी वहाँ स्वयं श्रमदान कर साफ-सफाई की| ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को प्रथम दृष्टया अस्पताल परिसर में साफ -सफाई बेहतर दिखी। यह देखकर उन्होंने सफाई कर्मचारी भाइयों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित कर हौसला अफजाई भी की।
By JansamparkMP1 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का लोकार्पण किया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के पुण्य अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से स्वागत, अभिनंदन, आभार व्यक्त करता हूं।