Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 13/9/2021


Listen Later

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री  मंगूभाई पटेल ने गुजरात के नवनियु​क्त मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भूपेंद्र पटेल जी को गुजरात राज्य के  मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में गुजरात राज्य नई ऊंचाइयों को छूएगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गोकुलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की रेडीमेड गारमेंट्स इकाई का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार मध्यप्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशेष शिक्षा क्षेत्र तथा औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा में जल आपूर्ति परियोजना कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि कोरोना के बावजूद औद्योगिक इकाइयों की संख्या में 48% बढ़ी है और रोजगार सृजन में 38 % की हुई वृद्धि हुई है। 

प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि ''डेंगू से जंग,जनता के संग'' जन अभियान में हिस्सा लें। मैं भी इस अभियान में हिस्सा लूंगा। डेंगू पर जनप्रहार महाअभियान के तहत 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक दवाई डालें। लार्वा को समाप्त करें, ये बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने हर जिले में 10 बिस्तर का वार्ड तैयार करने के भी निर्देश दिये हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि भेजें। यह निर्देश नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दिये।  श्री सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को सभी नगरीय निकायों में 100-100 पौधे लगाए जाएं। पौधों के पेड़ बनने तक देखरेख भी करें। 

मध्यप्रदेश में  ग्रामीण परिवारों के लिए नल से जल की व्यवस्था की जा रही है। रीवा और शहडोल संभाग में 840 करोड़ से अधिक के कार्य जारी हैं। गौरतलब है कि प्रदेश की पूरी ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए ''जल जीवन मिशन'' संचालित किया जा रहा है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP