Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 14/1/2022


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना नियंत्रण और व्यवस्थाओं के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया । इसमें जिला, विकासखण्ड, वार्ड एवं ग्राम स्तरीय समितियाँ, मंत्री, सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि सहित कमिशनर्स, कलेक्टर्स, चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन, सीएमएचओ और संबंधित अधिकारी शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के 3.3 प्रतिशत मरीज ही एडमिट हैं, चिंता नहीं करना है लेकिन असावधान भी नहीं होना है, व्यवस्थाएं बेहतर बनाकर रखें। सीएम ने कहा कि इस लहर में सबसे जरूरी है होम आइसोलेशन। होम आइसोलेशन में सावधानी के प्रति जागरूकता फैलायें |
2 राज्य शासन ने कोविड-19 के पॉजीटिव तथा एक्टिव प्रकरणों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज ली गई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स की वर्चुअल बैठक में हुए विचार-विमर्श के तत्काल बाद अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने जारी किये प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर सभी कलेक्टर्स को उनका कड़ाई से पालन करने को कहा है।
3 कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त स्कूल एवं हॉस्टल 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। जनवरी 2022 में आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे। सभी प्रकार के मेले (धार्मिक, व्यावसायिक), जिनमें जन-समूह एकत्रित होता है, प्रतिबंधित रहेंगे। समस्त रैली एवं जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे। समस्त राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक और मनोरंजन आदि के आयोजनों में 250 व्यक्तियों से अधिक की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। बंद हॉल में हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत से कम की उपस्थिति के ही आयोजन/कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। खेलकूद संबंधी गतिविधियों के लिए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मकर संक्रांति की सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी प्रदेशवासियों का जीवन उमंग और उल्लास से पूर्ण हो और प्रदेश विकास की राह पर सतत अग्रसर रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि ये त्यौहार हमारे देश की अनेकता में एकता को परिभाषित करते हैं। उत्सव प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर सभी के लिए ढेर सारी खुशियों और समृद्धि की कामना की है। साथ ही आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह जी के साथ मकर_संक्रांति के अवसर पर तुलसी नगर, भोपाल स्थित बाघम्बरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी जिले के प्रवास दौरान ग्राम पंचायत खिस्टोन में असमय वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि चिंता मत करना में जिंदा हूं इस संकट से बाहर निकालकर ले जाऊंगा |
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में मुख्यमंत्री यंग फेलोसिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में "मध्यप्रदेश सुशासन एवं डेवलपमेंट रिपोर्ट" और पत्रिका "सुशासन डायजेस्ट" का ‍विमोचन किया । उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के लगभग 15 एमओयू पार्टनरों और मुख्यमंत्री यंग फेलोसीप डेवलपमेंट प्रोग्राम के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में 52 चयनित उम्मीदवारों से चर्चा की ।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP