Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 14/4/2022


Listen Later

1
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिनेता श्री अक्षय कुमार को अवगत कराया कि पर्यावरण-संरक्षण और धरती बचाने के लिए पौध-रोपण को प्रदेश में अभियान के रूप में लिया गया है। अभियान में जन-जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से वे स्वयं प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। सामाजिक संस्थाएँ भी पौध-रोपण के इस पुनीत कार्य में उत्साह से शामिल होती हैं।
2
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर भोपाल के चौक बाजार क्षेत्र में निकले मुख्य चल-समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इतवारा क्षेत्र में रथ में स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के कल्याण की कामना की।
3
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली अंबेडकर नगर, महू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।सीएम श्री चौहान ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का भाव समाज के अंदर रहना चाहिए। शिक्षित बनो, संचित बनो, संघर्ष करो, बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान के अनुसार आज ये देश चल रहा है।
वही आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सबके क्लायण के लिए प्रतिबध्द है। सीएम श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सिर्फ महू में ही नहीं, दिल्ली, मुंबई, नागपुर और लंदन में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के पंच तीर्थ बनाए।हर जगह उनके स्मारक बनवाए। आज मैंने तय किया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हम इन पंच तीर्थों को भी शामिल करेंगे। बाबा साहब अम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज-सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिक, किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP