Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 14/9/2021


Listen Later

1.  दृष्टिबाधित दिव्यांगजन संगठन एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड भोपाल और दृष्टिहीन कल्याण संघ ने आज राजभवन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को ध्वज दिवस के अवसर पर 

स्टीकर भेंट किए।

2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री राम राजा की नगरी ओरछा में आगामी शिक्षण-सत्र से महाविद्यालय खोला जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में जनदर्शन कार्यक्रम के लिये ओरछा पहुँचे थे। उन्होंने यहाँ श्री राम राजा सरकार के दर्शन किये। 

3. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ में जनदर्शन यात्रा की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। 

4. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी 16 सितंबर 2021 को इंदौर में लगभग 11 हजार करोड़ रूपये लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। 

5. प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से पाँचवी तक की प्राथमिक स्तर की कक्षाएँ 50% क्षमता के साथ 20 सितंबर से संचालित हो सकेगी।  

6. मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, कीरतपुर (इटारसी) में नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना का कार्य पूर्ण हो गया है। केन्द्र का उद्देश्य भारतीय गौ-भैंस वंशीय नस्लों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। 

7. डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश में  "डेंगू से जंग-जनता के संग" जनअभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल सुबह 10 बजे अभियान का शुभारंभ करेंगे।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP