Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 15/9/2021


Listen Later

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गौरतलब है कि विश्ववैश्वरैया जी की जयंती के अवसर पर देश में अभियंता दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान की पहल पर अलीराजपुर के आदिवासी भाइयों ने आज हेलीकॉप्टर में रणबयढ़ा से सेजावाड़ा तक की यात्रा की। दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल और जोध सिंह ने हवाई यात्रा का लुफ्त उठाया। जनजाति वर्ग के इन सभी भाइयों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया और कहा- आज हमारा सपना पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल ने आज “डेंगू से जंग-जनता के संग” अभियान का शुभारंभ किया। श्री चौहान ने कहा है कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं आपके परिवार के सदस्य के रूप में यह आत्मीय अपील करने आया हूँ कि डेंगू के बारे में सतर्कता रखें, बचाव के उपाय अपनाते रहे। 

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज त्रिलंगा में महाकाली सोसाइटी और बघीरा जंगल रिसोर्ट मोचा (कान्हा) में आयुर्वेद वेलनेस सेंटर के शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। शरीर के सभी रोगों का इलाज आयुर्वेद से संभव है।

आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश योजना की जानकारी आम नागरिकों और हर पात्र व्यक्ति को देने के लिए 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित होगा। गौरतलब है कि अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 50 लाख से अधिक पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।

राज्य शासन द्वारा "राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग" का नाम परिवर्तित कर "मध्यप्रदेश राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग" किया गया है। 

ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैंपस, भोपाल में 16 सितंबर 2021 को वॉल्वो आयशर पावर ट्रेन, पीथमपुर (इंदौर) द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रीसिशन इंजीनियरिंग कोर्स के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP