Sign up to save your podcasts
Or

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के द्वितीय डोज़ से शेष रह गए सभी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ लें। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान जारी है। बुधवार 17 नवम्बर को भी निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा रहेगी।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में केविनेट बैठक का आयोजन किया गया | चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनुष्य के अस्तित्व और सृष्टि के सृजन के समय से ही गाना, बजाना और नाच, जीवन का हिस्सा रहा है। ये कलाएँ जीना भी सिखाती हैं। मध्यप्रदेश के जनजातीय कलाकारों को मध्यप्रदेश सरकार पूरा संरक्षण और प्रोत्साहन देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा में जनजातीय गौरव दिवस पर लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कलाकारों को मुख्यमंत्री निवास में स्वल्पाहार के लिए आमंत्रित किया था।
4 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में शिरकत कर और भोपाल वासियों को विश्व-स्तरीय रेल्वे स्टेशन की सौगात देकर स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिये रवाना हुए। राज्यपाल श्री मंगुभाई भाई पटेल ने उन्हें हार्दिक विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त कर उन्हें विदा किया।
5 प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत हितग्राहियों की सुरक्षा के लिए स्थगित आँगनवाड़ी केंद्रों का संचालन आज से पुन: आरंभ हो गया है। जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों के साथ ''आइए आँगनवाड़ी'' थीम पर समारोहपूर्वक आँगनवाड़ी केंद्रों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राशन आपके ग्राम योजना में प्रदेश के जनजातीय बहुल 89 विकासखंड के लिए आज प्रथम चरण में 11 वाहन मंत्रालय परिसर से जिलों के लिए रवाना किए। योजना में दिसम्बर माह तक सभी जनजातीय बहुल विकासखंडों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से हमारे जनजातीय भाई-बहनों को बिना कष्ट के उनके ग्राम और घर तक आवश्यक अन्न उपलब्ध हो जाएगा।
7 पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस से बड़वानी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बकरी दूध विक्रय का प्रदेश में शुभारंभ किया। श्री पटेल ने कहा कि बकरी पालन से पशुपालक को विशेष रूप से निर्धन तबके की आय में वृद्धि होगी। 200 एमएल की बॉटल में अधिकतम 30 रूपए की दर से यह दूध फिलहाल जबलपुर और इंदौर दुग्ध संघ के पार्लरों पर उपलब्ध है।
By JansamparkMP1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के द्वितीय डोज़ से शेष रह गए सभी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ लें। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान जारी है। बुधवार 17 नवम्बर को भी निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा रहेगी।