Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 16/12/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को केन बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बधाई दी है। मंत्री श्री सिलावट ने मंत्री परिषद की बैठक के पहले कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से वर्ष 2005 से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है । केन बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड में विकास का नया सूरज लेकर आएगी। इस परियोजना से बुंदेलखंड के नए भविष्य का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान का जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर अभिवादन किया ।इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे |
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को 600 कि.मी. लम्बाई की 23 सड़क के निर्माण के लिए 1814 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। इन सड़कों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से अनुरोध किया था। इसी का परिणाम रहा कि पूर्व के वर्षों में इस मद में मिलने वाली 500-600 करोड़ की स्वीकृति इस बार तीन गुना बढ़कर 1814 करोड़ की प्राप्त हुई।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को तेजी से आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों पर कार्य कर केन्द्र सरकार की योजनाओं में नंबर-1 रहने की कोशिश करें। राजस्व बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान कल मंत्रालय में मंत्रि-परिषद के सदस्यों, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा विभागाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास के लिए रोडमेप बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर समय-सीमा में पूरा करें। गुणवत्तापूर्ण काम समय पर पूरा नहीं होने पर पेनल्टी लगाकर कार्यवाही की जाए। व्यापार, निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि भू-अधिकार योजना में प्लाट देने का अभियान शुरू कर दें। आत्म-निर्भर परिवार बनाने की क्रांति लाएँ। कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहें। पात्रों का राशन दिलाने और बैंक में खाता भी हो। बीमा और पेंशन योजनाओं में जागरूकता बढ़ायें।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री सचिन चतुर्वेदी तथा भोपाल सिटी लाइव के प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया । आपको बता दें कि भोपाल सिटी लाइव समाज कल्याण के लिए बना 72000 सदस्यों का एक समूह है। समूह द्वारा भोपाल में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान के परिणाम स्वरूप भोपाल नगर निगम द्वारा ग्रुप को वर्ष 2020-21 में स्वच्छता अंबेसडर बनाया गया |
6 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 एवं 21 दिसंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में 20 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक सभी शासकीय अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ चर्चा होगी। अगले दिन 21 दिसंबर को मंत्रालय में अपरान्ह 1 बजे से 3:30 तक सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, उच्च शिक्षा विभाग टास्क फोर्स और मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलु पर चर्चा होगी।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP