Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 17/1/2022


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं उनके प्रधानों को संबोधित कर कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें | जो संख्या आयोजनों के लिए निर्धरित की गई है उसका पालन सुनिच्षित करें | होम आइसोलेशन के मरीजों का पूरा ध्यान रखें और कोविड सेंटर्स, फीवर क्लिनिक पर भी पूरी वयवस्था बनाए रखें |मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज तीनो स्तर पर प्रशासकीय अधिकारों को पुनः प्रदान करते हुए कहा कि आपको कर्तव्यनिष्ठा से पूरी प्रमाणिकता से जनता के कार्यों को देखना है |
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से वीसी के माध्यम से गृह विभाग और पुलिस अधिकारियों से महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर, सीहोर, ग्वालियर और शिवपुरी की घटना पर सख्त निर्देश दिए। सीएम श्री चौहान ने कहा कि कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित न हो।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में होम आइसोलेशन व्यवस्था का लाभ ले रहे कोरोना संक्रमित नागरिकों से मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योग, प्राणायाम, अनुलोम विलोम का महत्व बताते हुए डिमांस्ट्रेशन द्वारा अनुलोम विलोम और प्राणायाम की विधियां समझाईं एवं अच्छा साहित्य पढ़ने, सकारात्मक विचार रखने की समझाइश भी दी।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा है कि पं. बिरजू महाराज ने भारतीय नृत्य की कत्थक शैली को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं युवाओं को नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत से जोड़े रखने में अप्रतिम योगदान दिया है। उनका चले जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि - "भारतीय नृत्य-कला को विश्व में विशिष्ट स्थान दिलाने और प्रतिष्ठित करने वाले कत्थक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के रूप में देश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"
5 आयुक्त म.प्र. हाउसिंग बोर्ड एवं अधोसंरचना मंडल श्री भरत यादव ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में आयुष विभाग ने पंचकर्म चिकित्सा केन्द्रों के निर्माण कार्य का दायित्व म.प्र. हाउसिंग बोर्ड को सौपा गया है। उन्होंने बताया कि 35 लाख रुपये प्रति विंग के मान से निर्माण के लिये स्वीकृत किये गये हैं। इस प्रकार 13 जिलों में 455 करोड़ की राशि निर्माण कार्य पर व्यय की जायेगी।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP