Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 17/12/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में आयोजित #पुलिस_स्थापना_दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं जिन पर मुझे और प्रदेश की जनता को गर्व है। आज मैं उन्हें प्रणाम करना चाहता हूं जिन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस को दिशा दी। हम सबके लिए गर्व का विषय है । उन्होंने इस अवसर पर पदक अलंकरण समारोह में मध्यप्रदेश पुलिस के विभिन्न अधिकारियों को जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर विशेष उपलब्धियां अर्जित कीं, पदक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। वहीँ गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कार्यकम को संबोधित कर कहा कि आज नक्सली गतिविधियां ध्वस्त हैं। छुटपुट घटना घटती हैं। हमें मप्र पुलिस पर गर्व है। कोई भी चिन्हित गैंग, संगठित अपराध प्रदेश में नहीं है। 904 माफियाओं के खिलाफ हमने पिछले 15 माह के अंदर कार्रवाई की है |
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जागरूक जनता को ह्रदय से धन्यवाद दिया है, जिनके सहयोग से 16 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान-10 को व्यापक सफलता मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए एक दिन में 15 लाख वैक्सीन की डोज लगाकर एक बार फिर से मध्यप्रदेश ने रिकार्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों की जागरूकता और सक्रियता से वैक्सीनेशन कार्य में मिली इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये निरंतर चलाये जा रहे महाअभियानों से हम शीघ्र ही शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना सुनिश्चित कर लेंगे।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के दोनों टीके लगवाना सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। हम कोरोना का टीका नहीं लगवाकर अपने साथ, अपने परिजन और परिचितों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। इस प्रकार की सामाजिक गैर जिम्मेदारी के परिणाम घातक हो सकते हैं। प्रदेश में सभी पात्र व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य दिसंबर के अंत तक पूर्ण किया जाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं इस लक्ष्य को पूरा करने में सभी सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया के बंधुओं और प्रत्येक व्यक्ति से सहयोग की अपील करता हूँ।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 14 से 28 जनवरी 2022 तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा। हाल ही में वाराणसी में विभिन्न राज्य में संचालित नवाचारों पर हुए प्रस्तुतिकरण में मध्यप्रदेश की ओर से आनंद विभाग पर केंद्रित प्रस्तुतिकरण किया गया था। इसे विभिन्न राज्यों द्वारा बहुत सराहा गया। कई राज्य आनंद विभाग की गतिविधियों का अनुसरण करने के इच्छुक हैं।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत हिरदाराम मुक्तिधाम में शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित किया। अंतिम संस्कार संपूर्ण सैनिक सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढ़स बंधाया।
6 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज भोपाल से ग्वालियर पहुँचकर सीधे हजीरा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की। ऊर्जा मंत्री ने मरीजों से पूछा कि क्या आप को समय पर दवाइयाँ मिल रही हैं और डॉक्टर आपको देखने आते हैं। इस पर मरीजों ने जवाब दिया कि यह अस्पताल प्राइवेट नर्सिंग होम से भी बेहतर है। यहाँ पर सभी सुविधाएँ मिल रही है।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP