Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 17/8/2021


Listen Later

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में मध्यप्रदेश के जी.आई. टैग उत्पादों पर डाक विभाग का विशेष आवरण जारी किया।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमें देश के लिए जीना है। देश के लिए काम करना है। इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिरसा मुंडा जयन्ती दिनांक 15 नवम्बर, 2021 सोमवार, को ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सामान्य अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम के उपलक्ष्य में सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व में घोषित 19 अगस्त 2021 के अवकाश को निरस्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से इस संबंध में मुस्लिम समुदाय द्वारा हाल ही में अनुरोध किया गया था कि यह अवकाश 20 अगस्त को किया जाए।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 21 अगस्त तक वृत्त स्तर पर विशेष शिविर लगाकर कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। 16 अगस्त से कंपनी द्वारा वृत्त स्तर पर आयोजित इन शिविरों में पहले ही दिन लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के विभागीय मामलों तथा अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान किया गया।

ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैंपस भोपाल में संचालित “एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग” एक वर्षीय सर्टिफिकेशन कोर्स में प्रशिक्षण शासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP